आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पूरी दुनिया में हलचल मचा रखी है। दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने बिजनेस में अब तेजी से एआई का इस्तेमाल बढ़ा रही हैं। वहीं दूसरी ओर, इससे बड़े पैमाने पर नौकरियां जाने का डर भी सता रहा है।
दिग्गज टेक कंपनियां बड़ी संख्या में छंटनी कर रही हैं, जिसे एआई का ही प्रभाव माना जा रहा है। हालांकि, छंटनी करने वाली कंपनियां खुलकर एआई की बात स्वीकार नहीं कर रही हैं। सन माइक्रोसिस्टम्स के को-फाउंडर विनोद खोसला ने एआई के प्रभाव को स्वीकार किया है और उनका मानना है कि एआई की वजह से कई नौकरियां चली जाएंगी।
खबरें और भी हैं...