अपना राज्य चुनें
बिहार में दिख रहा भारत बंद का असर
ताजा खबरें 80 9 months ago

रोकी गई ‘लाइफलाइन’, सड़कों पर उतरे लोग!केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है, जबकि बिहार में इंडिया गठबंधन ने चक्का जाम का ऐलान किया है. ट्रेड यूनियंस 25 करोड़ श्रमिकों को लेकर भारत बंद की कमान संभाले हुए हैं. ट्रेड यूनियंस के मुताबिक, देशभर में बैंकों, बीमा दफ्तरों और कोयला खदानों के बंद रहने का आह्वान किया गया है, वहीं बिहार में विपक्षी दलों ने मतदाता गहन पुनरीक्षण के खिलाफ चक्का जाम का ऐलान किया है. बिहार और देश के अलग-अलग हिस्‍सों से विपक्ष के बंद, सड़क पर टायर जलाने और ट्रेनों को रोकने की खबरें आ रही हैं. बिहार की सड़कों पर आम जनजीवन के प्रभावित होने की पूरी संभावना है.

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...