अपना राज्य चुनें
कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू का रोल निभाएंगे अभिनेता सलमान खान
बॉलीवुड 65 11 months ago

अभिनेता सलमान खान अब निभाने जा रहे हैं एक सच्चे राष्ट्रीय वीर का किरदार। अपनी अगली फिल्म में वह कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू का रोल निभाएंगे । वो शहीद जिन्होंने 2020 के गलवान घाटी संघर्ष में मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। यह देशभक्ति से भरपूर फिल्म “शूटआउट एट लोखंडवाला” और “मिशन इस्तांबुल” फेम अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित की जाएगी। शूटिंग जुलाई 2025 से शुरू होने जा रही है। फिल्म की कहानी ‘India’s Most Fearless 3’ किताब के पहले चैप्टर से ली गई है । यह फिल्म न सिर्फ एक योद्धा की वीरता को सलाम करेगी, बल्कि भारत के हर जवान के प्रति श्रद्धांजलि भी होगी। सलमान ने किरदार के लिए तैयारी शुरू कर दी है और इस रोल के लिए वह पनवेल फार्महाउस में ट्रेनिंग ले रहे हैं।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...