अपना राज्य चुनें
अमेरिका ने यमन में हूती विद्रोहियों पर बोला हवाई हमला
ताजा खबरें 70 1 year ago

बिग ब्रेकिंग न्यूज़
अमेरिका ने यमन में हूती विद्रोहियों पर बोला हवाई हमला, 38 लोगों की मौत, 102 घायल, तेल बंदरगाह तबाह
अमेरिका ने यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ बड़ा हमला किया है. रास ईसा तेल बंदरगाह पर गुरुवार को हुए अमेरिकी हवाई हमलों में कम से कम 38 लोगों की मौत और 102 लोग घायल हो गए. हूतियों से जुड़े अल मसीरा टीवी ने होदेदा हेल्थ ऑफिस के हवाले से यह जानकारी दी. यह हमला तब हुआ, जब सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान अल सऊद ईरान की यात्रा पर पहुंचे. यह यात्र बेहद दुर्लभ है. अमेरिकी सेना की ‘सेंट्रल कमांड’ ने भी हूतियों पर हमलों की पुष्टि की है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हूती विद्रोहियों के खिलाफ 15 मार्च से एक नया सैन्य अभियान शुरू किया है. तब से लेकर अब तक यह एक दिन में मारे गए लोगों की सबसे ज्यादा संख्या है.

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...