अपना राज्य चुनें
‘5 बार जेल जाऊंगा, लेकिन एक पैसा नहीं दूंगा’ राजपाल के बयान का HC ने लिया संज्ञान
बॉलीवुड 2 9 hours ago

कोर्ट ने कर्ज चुकाने के वादों का लगातार उल्लंघन करने पर राजपाल यादव के रवैये को बेहद संदिग्ध बताया। मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए इस फैसले की पुष्टि की है।

हाईकोर्ट ने इस बात पर कड़ा संज्ञान लिया कि अभिनेता ने अदालत से किए गए अपने वादों को बार-बार तोड़ा है। कोर्ट ने राजपाल यादव के उस कथित बयान को भी रिकॉर्ड पर लिया जिसमें उन्होंने कहा था कि वे पांच बार जेल जाने को तैयार हैं, लेकिन एक पैसा भी नहीं देंगे।

हालांकि, अदालत ने राजपाल यादव को आदेश का पालन करने या इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने के लिए दो महीने का समय दिया है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...