नए साल 2026 के पहले दिन LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. हालांकि यह 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर तक सीमित है. दाम 111 रुपये बढ़े हैं और 1 जनवरी 2026 से लागू हो गए हैं. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब 19 किलोग्राम LPG सिलेंडर की कीमत 1691.50 रुपये हो गई है. पहले यह 1580.50 रुपये थी. इसी तरह कोलकाता में इसकी कीमत 1684 रुपये से बढ़कर अब 1795 रुपये हो गई है. मुंबई में यह अब 1642.50 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले 1531.50 रुपये में मिल रहा था. चेन्नई में कीमत 1739.5 रुपये की जगह बढ़ाकर 1849.50 रुपये कर दी गई है.
खबरें और भी हैं...