अपना राज्य चुनें
टाटा स्टील मास्टर्स: डी. गुकेश को झटका, अब्दुसत्तोरोव शीर्ष पर
स्पोर्ट्स 38 3 months ago

नीदरलैंड के वाइक आन ज़ी में खेले जा रहे प्रतिष्ठित Tata Steel Masters के छठे दौर में विश्व चैंपियन D. Gukesh को हार का सामना करना पड़ा। उज्बेकिस्तान के ग्रैंडमास्टर Nodirbek Abdusattorov ने गुकश की एक बड़ी चूक का पूरा फायदा उठाते हुए मुकाबला जीत लिया और टूर्नामेंट में एकल बढ़त हासिल कर ली।

पिछले दौर में अपनी पहली जीत दर्ज करने वाले गुकश से इस मुकाबले में बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन छठे राउंड में उनसे एक गंभीर गलती हो गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत हार स्वीकार करनी पड़ी। इस हार के बाद गुकश तीन अंकों के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। वहीं, अब्दुसत्तोरोव 4.5 अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

दूसरे स्थान पर Javokhir Sindarov हैं, जिनके चार अंक हैं। उन्होंने भारतीय खिलाड़ी Aravindh Chithambaram के साथ ड्रॉ खेला। तीसरे स्थान पर तीन खिलाड़ी — Vladimir Fedoseev, Hans Niemann और Vincent Keymer — तीन-तीन अंकों के साथ संयुक्त रूप से मौजूद हैं।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो Arjun Erigaisi ने Matthias Bluebaum के खिलाफ ड्रॉ खेलकर तीन अंक पूरे किए और गुकश के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर आ गए। वहीं, R. Praggnanandhaa ने फेदोसेव के साथ ड्रॉ खेला और अब उनके दो अंक हो गए हैं।

सातवें दौर में गुकश का मुकाबला घरेलू खिलाड़ी Anish Giri से होगा। वहीं, प्रज्ञानानंदा ब्लूबाउम से भिड़ेंगे, एरिगैसी का सामना एरडोगमस से होगा और चिथंबरम जॉर्डन वैन फोरेस्ट से खेलेंगे।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...