अपना राज्य चुनें
उज्जैन: प्याज के विवाद में पिता को आग लगाने वाला बेटा गिरफ्तार
अपराध 52 8 months ago

उज्जैन के बड़नगर क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। प्याज़ बेचने को लेकर घर में हुए झगड़े के बाद बेटे ने अपने पिता पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। गंभीर रूप से जले पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार 18 अगस्त को शाम के समय राजेंद्र सिंह हाड़ा प्याज बेचकर घर आया। पिता भूरे सिंह हाड़ा ने उसे बेचे हुए 5 कट्टा प्याज को ले कर टोक दिया। इस बात पर गुस्से में आकार राजेंद्र ने गलिया दी और फिर अपने पिता के चेहरे पर पेट्रोल डाल कर लाइटर से आग लगा दी।

घरवालों ने तुरत आग बुझाई, लेकिन पिता के चेहरे पर गंभीर जलने की चोट आई। पत्नी की रिपोर्ट पर पुलिस ने तुरंत केस रजिस्टर किया। पुलिस ने राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से पेट्रोल की बोतल और लाइटर भी जब्त कर लिया।

कोर्ट में पेशी करने के बाद राजेंद्र को जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक़, वो पहले से ही आपराधिक पृष्ठभूमि वाला है और उसके ख़िलाफ़ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...