अपना राज्य चुनें
रजत दलाल ने की सीक्रेट वेडिंग नदी किनारे दुल्हन संग लिए सात फेरे
बॉलीवुड 14 3 weeks ago

द 50′ और ‘बिग बॉस 18’ में गर्दा उड़ाने के बाद रजत दलाल ने अपने फैंस को बड़ा शॉक दिया है. उन्होंने गुपचुप शादी कर ली है. रजत ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी. ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जहां रजत ने अपनी पत्नी संग सात फेरे लिए. रजत ने शादी की तस्वीरें साझा करते हुए इसे उनकी जिंदगी की नई शुरुआत बताया.

रजत दलाल एक फिटनेस इंफ्लुएंसर हैं, जिन्हें ‘बिग बॉस 18’ से लाइमलाइट में आने का मौका मिला था. इस शो में उनकी और चाहत पांडे की जोड़ी काफी पसंद की जा रही थी. अफवाहें उड़ने लगीं कि दोनों के बीच प्यार बढ़ने लगा है. मगर रजत ने कभी अपना और चाहत का रिश्ता पब्लिकली स्वीकार नहीं किया था. इसके बाद दोनों ‘द 50’ में भी साथ दिखे. वहां भी दोनों की लिंक-अप की खबरें उड़ने लगीं.

मगर अब रजत दलाल ने अपनी शादी की तस्वीरों से उन सभी दावों को खत्म कर दिया है. वो अब अपने जीवन साथी के साथ जीवन के नए पहलू की शुरुआत करेंगे. इंफ्लुएंसर की शादी से फैंस समेत कई टीवी सेलेब्स भी खुश दिखे हैं. ‘द 50’ से उर्वशी ढोलकिया, मिस्टर फैजू, अरबाज पटेल, रचित रोझा- सभी ने रजत को शादी की बधाई भेजी है.

Rajat Dalal had a secret wedding with his bride on the riverbank.

Follow @rjbnewslive on Instagram for breaking news, politics, business, sports, international updates and more

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...