एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर पत्रलेखा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पापराज़ी पेजेस को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने कुछ ही समय पहले बच्चे को जन्म दिया है, और ऐसे समय में उनके शरीर में बदलाव आना बिल्कुल सामान्य है। इसके बावजूद उनके वजन और लुक्स को लेकर किए जा रहे कमेंट्स उन्हें परेशान कर रहे हैं। पत्रलेखा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि “मैंने अभी-अभी एक बच्चे को जन्म दिया है”, और यह कोई असामान्य बात नहीं है कि प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़े। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने सिर्फ मां बनने का सफर तय किया है, न कि “कुछ गलत किया है”।
खबरें और भी हैं...