gtag('config', 'AW-17860304506'); बरेली में महिला डॉक्टर से रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला—जिम मालिक और भाई गिरफ्तार - R J News
अपना राज्य चुनें
बरेली में महिला डॉक्टर से रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला—जिम मालिक और भाई गिरफ्तार
देश 3 5 hours ago

उत्तर प्रदेश के बरेली में सिविल लाइंस क्षेत्र के मुख्य डाकघर के पास स्थित ‘अल्टीमेट फिटनेस क्लब’ जिम में एक महिला डॉक्टर के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने इस केस में जिम संचालक अकरम बेग और उसके भाई आलम बेग को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, महिला ने 2 साल पहले थाना कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस में स्थित अल्टीमेट फिटनेस क्लब जिम जॉइन किया था। आरोपी अकरम जिम का मालिक और ट्रेनर था और उसका भाई आलम भी संचालन में शामिल था।

पुलिस ने बताया कि मई 2024 से अकरम खान ने महिला को तेजी से वजन घटाने के नाम पर प्री-वर्कआउट ड्रिंक पिलाना शुरू किया। इस ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया जाता था। नशे की हालत में आरोपी अकरम जिम के अंदर बने प्राइवेट कमरे में महिला के साथ दुष्कर्म करता था और इस पूरी घटना को सीसीटीवी कैमरे से रिकॉर्ड कर लिया जाता था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी इन अश्लील वीडियो के जरिए महिला से लगातार वसूली करते रहे। जब महिला ने दूरी बनानी शुरू की तो आरोपी उसके बच्चों का पीछा करने लगे, उनकी फोटो खींचते और परिवार को जान से मारने की धमकी देते। हाल ही में अकरम ने पहले 10 लाख रुपये और फिर 50 लाख रुपये की मांग की। इससे परेशान होकर महिला ने 4 मई की देर रात कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...