पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता और बॉलीवुड अभिनेता मिथुन जोर शोर से लग गए हैं. उन्होंने SIR के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए हाल ही में अपने एक बयान में कहा कि जब तक मेरे बदन में एक भी बूंद खून रहेगा, तब तक कोई माई का लाल पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश नहीं बना सकता. हालांकि, मिथुन ने अवैध घुसपैठ को बड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि इससे स्थानीय लोगों, खासकर मुस्लिम समुदाय के लोगों के रोजगार और हकों पर असर पड़ रहा है.
खबरें और भी हैं...