अपना राज्य चुनें
पाक में जारी है ‘धुरंधर’ का कहर! मसूद अजहर का खास कमांडर ढेर, जैश को बड़ा झटका
देश 17 2 weeks ago

पाक में जारी है ‘धुरंधर’ का कहर! मसूद अजहर का खास कमांडर ढेर, जैश को बड़ा झटका
पाक में जारी है ‘धुरंधर’ का कहर! मसूद अजहर का खास कमांडर ढेर, जैश को बड़ा झटका

पाकिस्तान के बहावलपुर से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं. आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े शीर्ष कमांडर मौलाना सलमान अजहर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है. शुरुआती जानकारी इसे एक साधारण सड़क हादसा बता रही है, लेकिन घटनाक्रम इतना सीधा भी नहीं दिख रहा है. बताया जा रहा है कि सलमान अजहर सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस तरह से यह घटना हुई, उसमें कई बातें साफ नहीं हैं. कुछ लोगों का कहना है कि यह महज एक एक्सीडेंट हो सकता है, लेकिन कुछ इसे सोची-समझी साजिश भी मान रहे हैं. फिलहाल पुलिस और स्थानीय एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. मौलाना सलमान अजहर जैश-ए-मोहम्मद का एक अहम चेहरा माना जाता था. वह लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय था और भारत के खिलाफ गतिविधियों की रणनीति बनाने में उसकी भूमिका अहम बताई जाती रही है. ऐसे में उसकी अचानक हुई मौत को संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...