जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद से 300 किलो RDX, AK-47 और गोलाबारूद बरामद किया
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद डॉक्टर आदिल अहमद रदर की जानकारी के आधार पर हरियाणा के फरीदाबाद से 300 किलो RDX, AK-47 राइफल और बड़ी मात्रा में गोलाबारूद बरामद किया। इससे पहले, इसी डॉक्टर के कश्मीर वैली स्थित लॉकर से भी AK-47 राइफल और गोलाबारूद जब्त किया गया था। यह कार्रवाई सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।
UPDATE: फरीदाबाद पुलिस ने दी जानकारी, फरीदाबाद से RDX बरामद नहीं हुआ, लगभग 350 KG अमोनियम नाइट्रेट बरामद हुआ। एक असॉल्ट राइफल बरामद हुआ है जो AK-47 नहीं है।
खबरें और भी हैं...