अपना राज्य चुनें
‘कितने पैसे चाहिए तेरे को?’ वाराणसी में दिखा सनी देओल का रौद्र रूप, छीना कैमरा, सहम उठे पैपराजी !
बॉलीवुड 34 5 months ago

धर्मेंद्र के निधन के 9 दिन बाद 3 दिसंबर को पूरे देओल परिवार की मौजूदगी में उनकी अस्थियां हरिद्वार के हर की पौड़ी में विसर्जित की गईं। इस बीच सनी देओल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैप्स पर बिफरते नजर आ रहे हैं।दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने 24 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में इस दुनिया को हमेशा, हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। उनके निधन के बाद मुंबई के विले पार्ले स्थित श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसके एक दिन बाद उनके पोते करण देओल ने श्मशान घाट से उनकी अस्थियां एकत्र कीं। दिग्गज अभिनेता के निधन के बाद अब देओल परिवार ने पवित्र गंगा में दिग्गज अभिनेता की अस्थियां विसर्जित कीं। धर्मेंद्र के निधन के बाद से ही उनके दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल सहित पूरा परिवार मीडिया से दूरी बनाए हुए है। इस बीच सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सनी पैपराजी पर अपना आपा खोते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...