ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने छह घंटे में सीजफायर का ऐलान किया है। इस बीच ईरान ने मिसाइलें दागीं और कहा कि अगर इजरायल हमला नहीं करेगा तो हम भी सीजफायर मानेंगे। इस पर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि वो ईरान की जनता, सैनिकों और लीडरशिप को सलाम करती हैं। उन्होंने कहा कि ईरान ने बिना बड़े हथियारों के जज्बे और ईमान से लड़ाई लड़ी, यही उनकी ताकत है। महबूबा ने अमेरिका पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उसने इजरायल के कहने पर कई इस्लामिक देशों को बर्बाद किया। ट्रंप के आने के बाद अमेरिका की साख भी गिरी है और उनकी बातें अब भरोसेमंद नहीं रहीं।
खबरें और भी हैं...