अपना राज्य चुनें
अलविदा : Ajit Pawar का आज सुबह दुखद प्लेन हादसे में निधन
महाराष्ट्र 51 3 months ago

महाराष्ट्र की सियासत के दिग्गज नेता अजित पवार का आज सुबह दुखद प्लेन हादसे में निधन हो गया। बारामती में एक जनसभा के लिए गए अजित का प्लेन लैंडिग के वक्त दुर्घटना का शिकार हो गया। 20 साल की उम्र से राजनीति में एंट्री लेने वाले अजित पवार पांचवी बार सूबे के डिप्टी सीएम थे। दादा के उपनाम से जाने जाने वाले अजित पवार महाराष्ट्र में हर सरकार में पावर सेंटर तो बने रहे, लेकिन कभी सीएम न बन सके

महाराष्ट्र के कद्दावर नेता और सबसे लंबे समय तक सूबे के डिप्टी सीएम रहने वाले गैर भाजपाई नेता अजित पवार का आज एक प्लेन हादसे में निधन हो गया। वे बारामती में एक जनसभा के लिए जा रहे थे जब यह हादसा हुआ। उनके अलावा विमान में पांच और लोग भी सवार थे, इस दुखद हादसे में कोई भी जिंदा नहीं बच सका। हादसे के बाद सामने आए वीडियो में पूरा प्लेन जलकर खाक हो गया है। उनके निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। महाराष्ट्र के लोग अपने नेता की मौत से गमगीन हैं। 20 साल की उम्र से राजनीति में एंट्री लेने वाले अजित पवार पांचवी बार सूबे के डिप्टी सीएम थे।

Ajit Pawar, a veteran leader of Maharashtra politics, died in a tragic plane crash this morning. Ajit Pawar’s plane, which was traveling to Baramati for a public meeting, crashed while landing.

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...