अपना राज्य चुनें
मालवा-निमाड़ में अप्रैल में ही भीषण गर्मी, कई शहरों में पारा 43 डिग्री के पार
ताजा खबरें 8 3 days ago

मध्य प्रदेश के मालवा और निमाड़ अंचल में अप्रैल महीने में ही भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। पूरा क्षेत्र भट्टी की तरह तप रहा है और तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है।

रतलाम सबसे गर्म, कई शहर 40 पार

शुक्रवार को रतलाम में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे क्षेत्र में सबसे अधिक रहा। इसके अलावा धार में 42.4, खरगोन में 42.0 और खंडवा व उज्जैन में 41.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। इंदौर में भी पारा 41.2 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।

सुबह 11 बजे ही 40 डिग्री के करीब

इस बार गर्मी का असर सुबह से ही देखने को मिल रहा है। सुबह 10 से 11 बजे के बीच ही तापमान 36 से 40 डिग्री तक पहुंच जा रहा है, जिससे दोपहर तक हालात बेहद गंभीर हो रहे हैं।

एक हफ्ते तक राहत नहीं

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सात दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। तेज धूप और लू जैसे हालात लोगों के लिए परेशानी बढ़ा रहे हैं।

रातें भी गर्म, बढ़ी बेचैनी

इस बार केवल दिन ही नहीं, बल्कि रात का तापमान भी सामान्य से 4-5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। इससे लोगों को रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही।

गर्म हवाएं और साफ आसमान जिम्मेदार

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी हवाएं राजस्थान की ओर से गर्म हवा ला रही हैं। साथ ही आसमान साफ होने के कारण सूरज की किरणें सीधे जमीन तक पहुंच रही हैं, जिससे गर्मी का असर और बढ़ गया है।

पिछले दशक में बदला ट्रेंड

इंदौर में अप्रैल का सामान्य तापमान 38.7 डिग्री रहता है, लेकिन पिछले 10 वर्षों में ट्रेंड बदल गया है। अब अप्रैल में ही लगातार कई दिनों तक तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है, जिसे मौसम वैज्ञानिक बड़ा बदलाव मान रहे हैं।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...