बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिछले महीने हुए हादसे को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आया है। सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (Central Administrative Tribunal) ने इस मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जिम्मेदार ठहराया है। ट्रिब्यूनल ने साफ तौर पर कहा कि आरसीबी ने बिना पुलिस की अनुमति के इवेंट का आयोजन किया।
इसी वजह से लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इतना ही नहीं, CAT ने सीनियर आईपीएस अधिकारी विकास कुमार का सस्पेंशन ऑर्डर भी रद्द कर दिया, जो इस हादसे के बाद राज्य सरकार ने जारी किया था।
खबरें और भी हैं...