अपना राज्य चुनें
उज्जैन: वीडियो भेज कर युवक ने किया सुसाइड, पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को बताया जिम्मेदार!
अपराध 73 9 months ago

उज्जैन: वीडियो भेज कर युवक ने किया सुसाइड, पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को बताया जिम्मेदार

एमपी के उज्जैन में एक 38 साल के ट्रक ड्राइवर तनवीर ने अपनी पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक इमोशनल वीडियो रिकॉर्ड करके अपनी बहन रिजवाना कुरेशी को अहमदाबाद भेजा। वीडियो में तनवीर ने कहा, “मैं आत्महत्या कर रहा हूं। इसके लिए मेरी पत्नी तंजीला, उसका बॉयफ्रेंड सोनू (शफीक कुरेशी) और मेरी सास शकीला जिम्मेदार हैं। इन तीनों को सच में सजा मिले।”

वीडियो देखने के बाद बहन ने अपने दूसरे भाई कादिर को फोन किया, जो इंदौर में रहता है। जब कादिर ने तनवीर को बार-बार कॉल किया लेकिन जवाब नहीं मिला, तो वो सीधा घर पहुंच गया। वहां जाके देखा कि तनवीर ने सच में आत्महत्या कर लिया था – उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला।

14 साल पुरानी शादी, 7 साल से चालू था विवाद
तनवीर की शादी 14 साल पहले तंजीला से हुई थी। डोनो के 4 बच्चे हैं – तीन लड़कियाँ और एक लड़का। करीब 7 साल पहले तंजीला के अफेयर का पता चलने के बाद दोनों के बीच रिश्ते खराब हो गए। उसके बाद तंजीला सोनू कुरेशी के साथ रहने लगी थी, और बच्चे नानी शकीला के पास रहते थे।

तनवीर ने वीडियो में क्या कहा?
वीडियो में तनवीर ने इमोशनल होके कहा:
“मैं अपने बच्चों से बहुत प्यार करता था, पर मुझे उनसे दूर कर दिया गया। मुझ पर झूठा रेप केस भी डाला गया। मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी गई। अब मेरे पास मरने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। इन लोगों को सजा मिलनी चाहिए।”

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...