gtag('config', 'AW-17860304506');
शहर कांग्रेस द्वारा निगम कार्यालय एवं निगम आयुक्त का घेराव कर ज्ञापन दिया गया जिसमें जल संकट समस्या के साथ ही दूषित पानी की समस्या प्यासे शहर में टैंकर पानी की कालाबाजारी एवं पानी की समस्या हल की जाए और पानी के टेंकरो की संख्या बड़ाई जाए।
—————————————
इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में इंदौर नगर निगम कार्यलय एवं निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल का घेराव इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी एवं मध्य प्रदेश राजीव विकास केंद्र द्वारा किया गया। इस ज्ञापन के माध्यम से निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल को अवगत कराया कि शहर में जल संकट के बीच आम जनता दूषित पानी पी रही है वहीं शहर में पानी की कालाबाजारी बड़े स्तर पर हो रही है बड़ी संख्या में बोरिंग या तो सूख गए हैं वह कई बोरिंग खराब पड़े हैं जिससे आम जनता परेशान है साथ ही जिन क्षेत्र एवं वार्डों में नर्मदा की लाइन नहीं है वहां पानी की टैंकर नहीं पहुंचा जा रहे हैं कई वार्ड एवं क्षेत्र से हैं जहां टैंकरों की आवश्यकता है, शहर में पानी अब सिर्फ सप्लाई नहीं, कारोबार बन चुका है। इस कारोबार की कीमत चुका रही है आम जनता शहर के कई इलाकों में लोग बूंद-बूंद को तरस रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ नगर निगम के ही हाईड्रेट से पानी भरकर निजी टैंकर खुलेआम बेच रहे हैं यानी जिस पानी के लिए जनता टैक्स देती है, वही पानी उसे बाजार से खरीदना पड़ रहा है। इंदौर में पानी का संकट अब प्राकृतिक नहीं, बल्कि सिस्टम की नाकामी और मुनाफाखोरी का नतीजा बन गया है। जब तक हाईड्रेट से लेकर सप्लाई तक सख्त निगरानी नहीं होगी, तब तक शहर की प्यास और टैंकरों का ‘खेल’ दोनों साथ-साथ चलते रहेंगे और हर बार कीमत चुकाएगी आम जनता।
जल संकट के बीच समस्या, दूषित जनता हो रही पानी की परेशान शहर में बोरिंग साथ छोड़ने लगे हैं। सुदामा नगर, द्वारकापुरी, ब्रांगड़दा, पालदा उषा गंज छावनी जूनी इंदौर बाणगंगा परदेसीपुरा छोटी ग्वालटोली जबरन कॉलोनी बल्दा कॉलोनी बियाबनी सिलावटपुरा बम्बई बाजार चंदन नगर आजाद नगर खजराना मूसाखेड़ी महालक्ष्मी नगर निपानिया न्याय नगर मोती तबेला लसूड़िया छोटा बांगड़दा विनय नगर मानवता नगर नेमी नगर केसर बाग रोड छत्रीबाग छत्रीपूरा इंदिरा नगर बाराभाई राज मोहल्ला सदर बाजार भिश्ती मोहल्ला कबीर खेड़ी सहित कई क्षेत्र हैं, जहां बोरिंग पूरी तरह से सूख चुके हैं। लोग टैंकरों पर आश्रित हो गए हैं और जल संकट से जूझ रहे है। नगर निगम का दावा है कि 700 से ज्यादा टैंकर सड़क पर दौड़ रहे हैं। वहीं निजी टैंकरों की संख्या भी इतनी ही बताई जा रही है, बावजूद इसके जल संकट से राहत मिलती नजर नहीं आ वे रही। हालत कितनी गंभीर है, यह इसी से समझा जा सकता है कि, अहिरखेड़ी, निपानिया, पालदा सहित कई क्षेत्र हैं जहां चार से पांच दिन में एक बार पानी मिल रहा है। रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र के बोरिंग सूख चुके हैं। एक अनुमान के मुताबिक 200 से ज्यादा बस्तिया कालोनियां हैं, जहां रहवासी पूरी तरह से टैंकरों पर निर्भर हो गए हैं।
निजी टैंकरों के रेट बढ़े पानी की किल्लत के बीच निजी टैंकरों के दाम द्रोगुना से ज्यादा बढ़ गए हैं। पहले जो टैंकर 400-500 रुपये में आ रहा था अब उसके 1000 -1200-1500 रुपये से ज्याद मांगे जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पैसा देने
यादव का आरोप है कि टैंकर संचालक मनमानी करते हैं और कि छह दिनों में सिर्फ पांच बर्तन पानी ही दिया जाता है और एक बाल्टी अतिरिक्त मांगने पर भी इंकार कर दिया जाता है। कृष्णबाग कॉलोनी के रहवासियों को 300 मीटर दूर पानी की टंकी होने के बावजूद कॉलोनी सूखी पड़ी है। गंदगी, ड्रेनेज की समस्या भी है गर्मी के मौसम में यही हाल होता है। मजबूरी में लोगों को महंगे दामों पर टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। इससे परिवारों का बजट बिगड गया है।
पानी के लिए खाली हो रही जनता की जेब नल सूखे, टैंकर का महंगा पानी खरीदो एक ही पानी के लिए टैक्स व कीमत भी पीने के पानी तक के लिए परिवार का रोज का खर्च बढ़ा ग्रर्मी में हालात और बदतर, रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित सप्लाई मैनेजमेंट पूरी तरह असंतुलित कमाई के लिए टैंकर माफिया का नेटवर्क निगम के हाईड्रेट से पानी भरना शिकायतों के बावजूद कार्रवाई कमजोर, कोई सुन नहीं रहा हाईड्रेट पर निगरानी नहीं, चेकिंग नही अवैध टैंकर खुलेआम पानी भर रहे भूजल दोहन पर कोई नियंत्रण निगम के हाईड्रेट से पानी भरना
नगर निगम लिखकर भरोसा जीतना जरूरतमंद इलाकों में ऊंचे दामों पर सप्लाई बोरिंग और निजी स्रोतों से पानी निकालकर बेचना पैसे देकर पीने का पानी लेने को मजबूर। मध्यम वर्ग पर आर्थिक भार। भूजल का व्यावसायिक दोहन। अनुमति संदिग्ध, फिर भी अफसर जांच नहीं कर रहे।
साथ ही छत्रीबाग छत्रिपुरा पुलिस लाइन सहित कई वार्डो एवं क्षेत्र में दूषित पानी नलों में आ रहा है जिससे आम जनता बीमार हो रही है पीने के पानी की व्यवस्था शीघ्र की जाए एवं हर वार्ड एवं क्षेत्र में पानी के टैंकर की संख्या बढ़ाई जाए।
घेराव में मुख्यरूप से मध्य प्रदेश राज्य विकास केंद्र के प्रदेश महामंत्री यशपाल गहलोत सुनील सिंह अवधिया अलंकार रायकवार ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष शैलू सेन विशाल चतुर्वेदी गिरीश जोशी दानिश खान कपिल जरवल दीपक छाबड़ा दीपक वानखेडे सुनील यादव नीलेश गोसर राजदत्त शर्मा राहुल तायडे जतिन लश्करी दिनेश तंवर शेख सलीम विनोद वर्मा संजय शुक्ला कमल बघेल रघुवीर सिंह सिकरवार अजीत सिंह ठाकुर प्रतीक मित्तल लक्ष्मण खत्री लवेश यादव रविकांत सैनी वहाब खान आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।
ज्ञापन का वाचन ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष विशाल चतुर्वेदी ने किया संचालन दानिश खान ने किया अंत मे आभार ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष शैलू सेन ने माना।
भवदीय
(देवेंद्र सिंह यादव)
कार्यवाहक अध्यक्ष
शहर कांग्रेस कमेटी
एवं
प्रदेश अध्यक्ष
मध्य प्रदेश राजीव विकास केंद्र

खबरें और भी हैं...