Indore में गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शहर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आईं। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को घरों में रहने की सलाह दी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। प्रशासन ने लोगों से पर्याप्त पानी पीने, धूप में बाहर निकलने से बचने और हीट स्ट्रोक से सतर्क रहने की अपील की है।
खबरें और भी हैं...