अपना राज्य चुनें
इंदौर: आजाद नगर पुलिस की कार्रवाई, 16 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
अपराध 19 4 weeks ago

इंदौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जोन-1 क्षेत्र की आजाद नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 16 ग्राम ब्राउन शुगर और एक एक्टिवा वाहन सहित करीब 2 लाख 60 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है।पुलिस के अनुसार दिनांक 22 मार्च 2026 को थाना आजाद नगर पुलिस क्षेत्र में भ्रमण और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सियागंज गृहनिर्माण संस्था बायपास क्षेत्र में एक्टिवा पर सवार दो युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया पकड़े गए आरोपियों की तलाशी लेने पर एक्टिवा की डिग्गी से 16 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पंचों के सामने मादक पदार्थ और वाहन को विधिवत जब्त कर लिया पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान अभिषेक निवासी मूसाखेड़ी, इंदौर और मुकद्दर निवासी मूसाखेड़ी, इंदौर के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...