अपना राज्य चुनें
अयोध्या धाम और पंचकोशी परिक्रमा मार्ग में नॉनवेज पर पूरी तरह रोक लगी
उत्तर प्रदेश 42 3 months ago

श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में विराजमान प्रभु श्रीरामलला और राजा राम को प्रतिदिन अर्पित होने वाले भोग-प्रसाद की शुद्धता और गुणवत्ता अब फूड सेफ्टी मानकों पर परखी जाएगी. खाद्य सुरक्षा विभाग की ऑडिट टीम राम मंदिर परिसर स्थित सीता रसोई का परीक्षण करेगी और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को फूड सर्टिफिकेशन प्रदान किया जाएगा.

इतना ही नहीं मंदिर परिसर के 12 किलोमीटर रेंज में अब नॉनवेज खाद्य पदार्थों की बिक्री और डिलीवरी पर भी रोक लगा दी गई है. पंचकोशी परिक्रमा पथ पर शराब की बिक्री पर पहले से ही प्रतिबंध लग चुका है.

विभाग जारी करेगा सर्टिफिकेट: खाद्य आयुक्त माणिक चंद्र सिंह ने बताया कि धार्मिक स्थलों पर देवता को अर्पित किए जाने वाले भोग-प्रसाद की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यह सर्टिफिकेशन प्रक्रिया अपनाई जाती है.

उन्होंने बताया कि सितंबर 2025 में ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से इस विषय पर बातचीत हुई थी. उस समय सहमति बनी थी कि प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद रसोई का ऑडिट कराया जाएगा. विभाग का प्रयास है कि जनवरी के अंतिम सप्ताह या फरवरी के पहले सप्ताह तक सर्टिफिकेशन जारी कर दिया जाए.

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...