अपना राज्य चुनें
UP के शिक्षा मित्रों के लिए खुशखबरी, सरकार ने जारी किया 250 करोड़ का फंड
देश 9 3 days ago

उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा मित्रों और इंस्ट्रक्टरों का बढ़ा हुआ वेतन देने के लिए 250 करोड़ रुपये फंड जारी कर दिया है। अब हर महीने शिक्षा मित्रों को 18 हजार रुपये सैलरी मिलेगी। इससे पहले उनको 10 हजार रुपये सैलरी मिलती थी। वहीं, इंस्ट्रक्टरों को 9,000 रुपये से बढ़कर 17,000 रुपये प्रति माह मिलेगा। शिक्षा मित्रों और इंस्ट्रक्टरों की बढ़ी हुई सैलरी 1 अप्रैल से लागू है और बढ़ी हुई रक़म 1 मई से बैंक खातों में आनी शुरू हो जाएगी। राज्य में लगभग 1.67 लाख कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...