IPL 2026 में रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने Kolkata Knight Riders को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले के हीरो रहे Virat Kohli, जिन्होंने तूफानी शतक जड़ते हुए टीम को जीत दिलाई।
पहले बल्लेबाजी करते हुए Kolkata Knight Riders ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन Angkrish Raghuvanshi ने शानदार 71 रन की पारी खेलकर पारी को संभाला। वहीं अंत में Rinku Singh ने नाबाद 49 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी Royal Challengers Bengaluru को शुरुआती झटका जरूर लगा, लेकिन इसके बाद Virat Kohli ने अपने अनुभव और क्लास का शानदार प्रदर्शन किया। कोहली ने सिर्फ 60 गेंदों में नाबाद 105 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। यह उनके IPL करियर का 9वां शतक रहा।
Devdutt Padikkal ने भी 39 रन की अहम पारी खेली और विराट के साथ 92 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। अंत में आरसीबी ने 5 गेंद बाकी रहते मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया।
इस जीत के साथ Royal Challengers Bengaluru ने Gujarat Titans को पीछे छोड़ते हुए पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर लिया है। वहीं इस हार के बाद Kolkata Knight Riders की प्लेऑफ की राह मुश्किल होती नजर आ रही है।
खबरें और भी हैं...