अपना राज्य चुनें
परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद पंजाब में सियासी हलचल, CM भगवंत मान ने बुलाई हाईलेवल बैठक
पंजाब 3 15 hours ago

पंजाब के मानसा जिले में नशा विरोधी मुहिम चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। घटना के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए हाईलेवल बैठक बुलाने का फैसला किया है।
पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री भगवंत मान सभी जिलों के पुलिस कमिश्नरों, सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) और डिप्टी कमिश्नरों के साथ बैठक करेंगे। इसमें राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
BJP और अकाली दल ने सरकार पर उठाए सवाल
परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद विपक्षी दलों ने पंजाब सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। BJP नेता सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया पर घटना को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को इसी तरह गोलियों से चुप कराया जाएगा।
वहीं, शिरोमणि अकाली दल ने भी हत्या की निंदा करते हुए पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही है।
AAP ने सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने घटना की निंदा की है। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार मामले में सख्त कार्रवाई करेगी।
परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान और कानून-व्यवस्था को लेकर बहस तेज हो गई है। अब सरकार की बैठक और मामले में होने वाली कार्रवाई पर सबकी नजरें रहेंगी।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...