अपना राज्य चुनें
LPG को लेकर राहत भरी खबर, भारत पहुंचा एलपीजी से भरा टैंकर ‘SYMI’
विदेश 7 20 hours ago

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और इसके चलते देश में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के बढ़े हुए दाम के बीच एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित तरीके से पार कर दो जहाज भारत की ओर बढ़े। इनमें से एक एलपीजी टैंकर सिमी आज सुबह गुजरात के कांडला पोर्ट पर पहुंच गया है। दोनों जहाजों में कुल 66,392 मीट्रिक टन रसोई गैस भरी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक LPG कैरियर ‘सिमी’ में 21 क्रू मेंबर्स हैं। यह जहाज कतर के रास लफान टर्मिनल से गैस लेकर निकला। वहीं दूसरी शिप एनवी सनशाइन ने गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे होर्मुज स्ट्रेट को पार किया है। ये शिप भी 18 मई तक न्यू मंगलुरु पोर्ट पहुंच सकती है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...