उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड को सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिसमें मुरादाबाद से आईएसआईएस के ऑनलाइन मॉड्यूल जुड़े सहारनपुर निवासी संदिग्ध आतंकी हारिश अली को गिरफ्तार है. वह बीडीएस का सेकेण्ड ईयर का छात्र है. एटीएस के मुताबिक हारिश अली ISIS के हैंडलर्स और अन्य मुजाहिदों से जुड़ा हुआ था. पूछताछ में खुलासा हुआ कि आतंकी भारत सरकार को नुकसान पहुंचाने और शरिया कानून लागू कर खिलाफत व्यवस्था स्थापित करने के मकसद से सक्रिय था. सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी आईएसआईएस की जिहादी विचारधारा भी फैला रहा था.
Follow @rjbnewslive on Instagram for breaking news, politics, business, sports, international updates and more
apa
खबरें और भी हैं...