gtag('config', 'AW-17860304506'); Chennai Super Kings ने Delhi Capitals को 8 विकेट से हराया, Sanju Samson की नाबाद 87 रन की धमाकेदार पारी - R J News
अपना राज्य चुनें
Chennai Super Kings ने Delhi Capitals को 8 विकेट से हराया, Sanju Samson की नाबाद 87 रन की धमाकेदार पारी
स्पोर्ट्स 4 5 hours ago

आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में Chennai Super Kings ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Delhi Capitals को 8 विकेट से हरा दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई की जीत के हीरो रहे Sanju Samson, जिन्होंने नाबाद 87 रन की मैच जिताऊ पारी खेली।

दिल्ली कैपिटल्स ने बनाए 155 रन

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए। टीम की ओर से ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 रन और समीर रिजवी ने 34 रन की उपयोगी पारियां खेलीं, लेकिन चेन्नई के गेंदबाज़ों ने नियमित अंतराल पर विकेट लेकर दिल्ली को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया।

संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा ने दिलाई आसान जीत

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद संजू सैमसन ने पारी को संभाला और शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया।

संजू ने पहले उर्विल के साथ अहम साझेदारी की और फिर कार्तिक शर्मा के साथ मिलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। संजू सैमसन ने 52 गेंदों में नाबाद 87 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। वहीं कार्तिक शर्मा ने 31 गेंदों में 41 रन की अहम पारी खेली।

चेन्नई ने यह मुकाबला 18वें ओवर में ही 8 विकेट से अपने नाम कर लिया।

पॉइंट्स टेबल में CSK को फायदा

इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के अब 10 मैचों में 10 अंक हो गए हैं और टीम छठे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स 8 अंकों के साथ सातवें स्थान पर खिसक गई है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...