अपना राज्य चुनें
MP में दिवाली के बाद बढ़ेगी ठंड, इंदौर में पारा 12°C पहुंचा
मध्यप्रदेश 5 13 hours ago

मध्य प्रदेश में दिवाली के बाद ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। इंदौर में न्यूनतम तापमान गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके साथ ही इंदौर प्रदेश के सबसे ठंडे शहरों में शामिल हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक मध्य प्रदेश में कहीं भी आंधी और बारिश की संभावना नहीं है। मौसम साफ रहने के कारण रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

दिवाली के बाद अब प्रदेश में सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ने लगा है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने से सर्दी का असर तेज होने की संभावना है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...