अपना राज्य चुनें
15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार टी20 टीम के कप्तान, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में संभालेंगे कमान
स्पोर्ट्स 12 2 days ago

भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को महज 15 साल की उम्र में पहली बार किसी टीम की कप्तानी सौंपी गई है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने आगामी 2026-27 सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के लिए वैभव को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। सूरज कश्यप को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने शुक्रवार, 6 नवंबर को टूर्नामेंट के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए टीम का ऐलान किया। बिहार को अपना पहला मुकाबला सौराष्ट्र के खिलाफ खेलना है, जबकि दूसरा मैच 16 नवंबर को रेलवे के खिलाफ होगा।

टीम में कुल 17 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा 16 खिलाड़ियों को स्टैंडबाय के रूप में रखा गया है। कुछ खिलाड़ियों की उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन 14 नवंबर से शुरू होगा। अब सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी पर होंगी और देखना दिलचस्प होगा कि वह अपनी टीम को टूर्नामेंट में किस तरह आगे ले जाते हैं।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...