अपना राज्य चुनें
ईशान किशन चोट के कारण दूसरे T20 से बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका
स्पोर्ट्स 4 56 minutes ago

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन चोट के कारण दूसरे टी20 मैच से बाहर हो गए हैं। पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बढ़त बनाई थी।
ग्रोइन इंजरी से परेशान हैं ईशान किशन
पहले टी20 मुकाबले के दौरान ईशान किशन की दाईं जांघ में हल्का खिंचाव आ गया था। BCCI के मुताबिक, मेडिकल टीम उनकी चोट पर नजर रख रही है। इसी परेशानी के कारण पहले मैच में उनके बल्लेबाजी क्रम में भी बदलाव किया गया था।

भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने भी ईशान की चोट को लेकर जानकारी दी थी। अब उनके दूसरे टी20 मुकाबले से बाहर होने के बाद टीम मैनेजमेंट को प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना पड़ सकता है।
वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका
ईशान किशन की अनुपस्थिति में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टीम में मौका मिलने की संभावना है। अगर वैभव प्लेइंग इलेवन में शामिल होते हैं, तो वह ओपनिंग कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में संजू सैमसन को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है।

संजू ने पहले टी20 मुकाबले में शानदार 67 रन की पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं, वैभव को मौका मिलने पर अभिषेक शर्मा के साथ उनकी ओपनिंग जोड़ी पर भी नजर रहेगी।

अब सभी की निगाहें दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन पर होंगी। टीम मैनेजमेंट किस संयोजन के साथ मैदान पर उतरता है, यह मुकाबले से पहले स्पष्ट होगा।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...