एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के पांचवें दिन भारत ने कई गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर कुल पदकों की संख्या 100 के पार पहुंचा दी। भारतीय खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, बैडमिंटन और पैरा तीरंदाजी में शानदार प्रदर्शन किया।
संदीप कुमार ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
एथलेटिक्स में संदीप कुमार ने पुरुषों की 400 मीटर टी-44 रेस में 52.28 सेकंड का समय निकालकर गोल्ड मेडल जीता। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
वहीं, हनी ने भाला फेंक के एफ-37 इवेंट में 60.49 मीटर का शानदार थ्रो करते हुए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया और गोल्ड मेडल हासिल किया। इससे पहले हनी डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल भी जीत चुके थे।
बैडमिंटन और तीरंदाजी में भी गोल्ड
बैडमिंटन के पुरुष सिंगल्स एसएल-3 फाइनल में नितेश कुमार ने भारतीय खिलाड़ी प्रमोद भगत को हराकर गोल्ड मेडल जीता। प्रमोद भगत को सिल्वर मेडल मिला।
पैरा तीरंदाजी के पुरुष रिकर्व टीम इवेंट में हरविंदर सिंह और विजय सुंडी की जोड़ी ने चीन को 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
भारतीय खिलाड़ियों ने जीते सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल
भारत की थुलासिमथि मुरुगेसन ने महिला सिंगल्स एसयू-5 बैडमिंटन में सिल्वर मेडल जीता। वहीं, पूजा जातयान और भावना चौधरी की जोड़ी ने महिला रिकर्व डबल्स में सिल्वर हासिल किया। परमोड ने पुरुषों की 1500 मीटर टी-46 रेस में सिल्वर मेडल अपने नाम किया, जबकि अजय कुमार ने 400 मीटर टी-44 रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
भारतीय खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में देश का प्रदर्शन और मजबूत किया है। लगातार मिल रहे पदकों से भारतीय दल का उत्साह बढ़ा है।
खबरें और भी हैं...