भारत ने न्यूजीलैंड को पहले T20 मुकाबले में 4 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 2 गेंद शेष रहते जीत हासिल की। यह भारत का T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा।
भारत की जीत में संजू सैमसन ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सिर्फ 31 गेंदों में 67 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद नमन धीर ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए और भारत को जीत तक पहुंचाया।
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 225 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 226 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
खबरें और भी हैं...