अपना राज्य चुनें
ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के रास्ते पर बड़ा हादसा, ट्रक की चपेट में आने से 15 श्रद्धालुओं की मौत
मध्यप्रदेश 23 4 days ago

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नवरात्रि के दौरान शीतला माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। धान से भरा एक ट्रक बेकाबू होकर श्रद्धालुओं पर चढ़ गया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।
बैरिकेड तोड़कर ढलान पर बेकाबू हुआ ट्रक
ग्वालियर के SSP धर्मवीर सिंह के मुताबिक, छिनोर की ओर से शीतला माता मंदिर आने वाले रास्ते पर ढलान है। इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित है। रात करीब 1:30 बजे धान से भरे एक ट्रक को रोका गया था, लेकिन ट्रक पुलिस के बैरिकेड तोड़कर बेकाबू हो गया और ढलान से नीचे आ गया।

इसके बाद ट्रक मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से टकरा गया। सड़क पर मौजूद श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।
39 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया
SSP धर्मवीर सिंह के अनुसार, हादसे के बाद कुल 39 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से 15 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों में 5 से 6 लोगों को गंभीर चोटें और फ्रैक्चर आए हैं। अन्य घायलों का भी इलाज जारी है।

हादसे के दौरान ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
प्रशासन ने भेजीं एंबुलेंस
ग्वालियर की कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही एंबुलेंस और अन्य वाहनों को मौके पर भेजा गया। घायलों की स्थिति का आकलन करने के लिए CT स्कैन और एक्स-रे कराए जा रहे हैं, ताकि उन्हें उचित उपचार मिल सके।

नवरात्रि के दौरान मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं के साथ हुए इस हादसे से इलाके में शोक का माहौल है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...