नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा
मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा सुनाई गई है। इस मामले ने देशभर में सुर्खियां बटोरी थीं।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड से जुड़ा है। मामले में सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को हत्या तथा सबूत मिटाने के मामले में दोषी ठहराया गया था। सौरभ की हत्या के बाद उसके शव को टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में छिपाने का मामला सामने आया था।
पीड़ित परिवार ने की थी कड़ी सजा की मांग
मामले में पीड़ित परिवार ने दोनों दोषियों के लिए कड़ी सजा की मांग की थी। अदालत के फैसले के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में है।
खबरें और भी हैं...