अपना राज्य चुनें
Jordan Hermann का ODI डेब्यू में धमाका, 126 गेंदों में 150 रन
स्पोर्ट्स 10 2 days ago

South Africa के युवा बल्लेबाज Jordan Hermann ने Namibia के खिलाफ अपने ODI डेब्यू को यादगार बना दिया। Windhoek में खेले गए पहले ODI में 24 वर्षीय Hermann ने सिर्फ 126 गेंदों में 150 रन की शानदार पारी खेली। उनकी पारी में 17 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

Hermann ने अपना शतक 93 गेंदों में पूरा किया और इसके बाद तेजी से रन बनाते हुए 150 के आंकड़े तक पहुंचे। उन्होंने Tony de Zorzi के साथ दूसरे विकेट के लिए 190 रनों की बड़ी साझेदारी की, जिसने South Africa को मजबूत स्कोर की नींव दी।

इस 150 रन की पारी के साथ Jordan Hermann ने ODI डेब्यू पर सबसे बड़ी पारी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। उनसे पहले South Africa के ही Matthew Breetzke ने 2025 में New Zealand के खिलाफ ODI डेब्यू पर 150 रन बनाए थे।

Hermann की शानदार पारी की बदौलत South Africa ने पहली पारी में 348/6 का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...