Team India 2027 ODI World Cup से पहले South Africa का दौरा कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI और Cricket South Africa के बीच 4 से 6 मैचों की ODI सीरीज को लेकर बातचीत चल रही है।इस प्रस्तावित सीरीज का मुख्य उद्देश्य भारतीय टीम को South Africa की परिस्थितियों में पर्याप्त मैच अभ्यास देना है। 2027 ODI World Cup South Africa, Zimbabwe और Namibia में अक्टूबर-नवंबर के दौरान खेला जाना है।अफ्रीकी परिस्थितियों में तेज गेंदबाजी, उछाल और मौसम से तालमेल बैठाना Team India की World Cup तैयारियों के लिए अहम माना जा रहा है। हालांकि, सीरीज की तारीख, मैचों की संख्या और वेन्यू को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
खबरें और भी हैं...