अपना राज्य चुनें
UPI के 10 साल पूरे, डिजिटल पेमेंट क्रांति पर PM Modi ने जताया गर्व
बिज़नेस 5 4 hours ago

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI ने 25 अगस्त 2026 को अपने 10 साल पूरे कर लिए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की डिजिटल पेमेंट क्रांति पर गर्व जताया और लोगों से UPI के साथ अपने अनुभव साझा करने की अपील की।

एक दशक में 13,000 गुना बढ़े लेनदेन

वित्त मंत्रालय के मुताबिक, UPI के जरिए होने वाले वार्षिक लेनदेन में पिछले 10 वर्षों में करीब 13,000 गुना की बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 2016-17 में UPI से 1.78 करोड़ लेनदेन हुए थे, जो वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 24,162 करोड़ हो गए।

लेनदेन का मूल्य भी हजारों गुना बढ़ा

UPI लेनदेन का कुल मूल्य भी तेजी से बढ़ा है। वित्त वर्ष 2016-17 में यह 0.07 लाख करोड़ रुपये था, जो 2025-26 में बढ़कर 314 लाख करोड़ रुपये हो गया। यानी एक दशक में लेनदेन के मूल्य में करीब 4,000 गुना वृद्धि हुई।

25 अगस्त 2016 को हुआ था लॉन्च

National Payments Corporation of India यानी NPCI ने 25 अगस्त 2016 को UPI लॉन्च किया था। इसके बाद यह भारत के डिजिटल भुगतान सिस्टम का अहम हिस्सा बन गया। आज छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े कारोबारियों तक बड़ी संख्या में लोग UPI का इस्तेमाल कर रहे हैं।

दुनिया के सबसे बड़े रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम में शामिल

वित्त मंत्रालय के अनुसार, UPI को इसके बड़े पैमाने, इंटरऑपरेबिलिटी और भरोसे के कारण दुनियाभर में पहचान मिली है। International Monetary Fund यानी IMF ने लेनदेन की मात्रा के आधार पर UPI को दुनिया का सबसे बड़ा रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम बताया है। 2025 में वैश्विक रियल-टाइम पेमेंट लेनदेन की मात्रा में UPI की हिस्सेदारी करीब 49 प्रतिशत रही।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...