अपना राज्य चुनें
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान पक्षी से टकराई Air India की फ्लाइट, 164 यात्री थे सवार
बिज़नेस 4 4 hours ago

दिल्ली से पटना आ रही Air India की फ्लाइट AI 1741 सोमवार सुबह जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान पक्षी से टकरा गई। विमान में कुल 164 यात्री सवार थे। अधिकारियों के अनुसार, फ्लाइट ने सुबह 7:43 बजे सुरक्षित लैंडिंग की। घटना के बाद विमान की तकनीकी जांच की गई और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। खास बात यह है कि एक सप्ताह के भीतर पटना एयरपोर्ट पर Air India से जुड़ी यह दूसरी बर्ड स्ट्राइक की घटना है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं को लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...