सोने की कीमतों में आज तेजी जारी रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 5 अक्टूबर 2026 का गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 862 रुपये यानी 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 1,63,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
कारोबार के दौरान सोने की कीमत 1,62,001 रुपये के निचले स्तर से बढ़कर 1,63,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर तक पहुंची।
इस कॉन्ट्रैक्ट की पिछली क्लोजिंग कीमत 1,62,438 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जबकि यह 1,62,052 रुपये पर खुला था। शुरुआती कमजोरी के बाद सोने में तेजी लौटी और कीमत 1.63 लाख रुपये के स्तर के पार पहुंच गई।
खबरें और भी हैं...