प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए 2036 Olympics की तैयारियों को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भारत 2036 Olympics की मेजबानी की दौड़ में मजबूत दावेदार है और देश में खेल प्रतिभाओं को तलाशने के लिए 5 से 15 साल की उम्र के बच्चों का Nationwide Talent Hunt शुरू किया जाएगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस अभियान के जरिए देश के हर कोने से खेल प्रतिभाओं की पहचान की जाएगी। चयनित बच्चों को विशेष प्रशिक्षण देकर World Class Athletes के रूप में तैयार किया जाएगा, ताकि 2036 Olympics में भारत की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा खेलों में हो सके।
2036 Olympics में ज्यादा खेलों में भागीदारी का लक्ष्य
PM Modi ने कहा कि Olympics में करीब 40 खेलों और 350 के आसपास इवेंट्स होते हैं, लेकिन भारत इनमें से करीब दो-तिहाई इवेंट्स में क्वालिफाई तक नहीं कर पाता। सरकार का लक्ष्य है कि 2036 तक भारत कम से कम तीन-चौथाई इवेंट्स में भागीदारी सुनिश्चित करे।
उन्होंने Target Olympic Podium Scheme (TOPS) की सफलता का भी उल्लेख किया। प्रधानमंत्री के मुताबिक TOPS ने भारतीय खिलाड़ियों को जरूरी सहयोग देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा Khelo India Games, University Games, Beach Games, Winter Games, Sports Training, Sports Medicine और Sports Nutrition के क्षेत्र में भी भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।
AI की मदद से होगी खेल प्रतिभाओं की पहचान
Nationwide Talent Hunt में Artificial Intelligence (AI) का भी इस्तेमाल किया जाएगा। बच्चों की फिटनेस और खेल क्षमता का आकलन करने के लिए विभिन्न Fitness Battery Tests किए जाएंगे। इनमें cardiovascular endurance, muscular strength, speed, agility, flexibility, balance और movement जैसी क्षमताओं का परीक्षण शामिल होगा।
सरकार का उद्देश्य ऐसे बच्चों की पहचान करना है, जिनमें खेल प्रतिभा तो है, लेकिन उन्हें अभी अपनी क्षमता का पता नहीं है।
Aquatics, Cycling और Rowing पर विशेष फोकस
भारत की खेल क्षमता बढ़ाने के लिए Aquatics, Cycling, Rowing और Gymnastics जैसे खेलों पर विशेष ध्यान देने की योजना है। खासतौर पर Aquatics और Cycling में बड़ी संख्या में Olympic medals उपलब्ध हैं, लेकिन इन क्षेत्रों में भारत का प्रदर्शन अब तक सीमित रहा है।
भारत 2030 Commonwealth Games (CWG) की मेजबानी भी करेगा। वहीं 2036 Olympics की मेजबानी के लिए भारत की बोली का अंतिम फैसला 2029 में होने की उम्मीद है।
भारत में होंगे और बड़े International Sports Events
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में ज्यादा से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी करने की भी इच्छा जताई। Sports Ministry ने अगले छह महीनों में भारत में 11 International Competitions का कैलेंडर तैयार किया है। इनमें Badminton World Championships भी शामिल है।
खबरें और भी हैं...