इंदौर: धार्मिक नगरी इंदौर में परम् पूज्य आचार्य श्री विमलसागरजी मुनिराज के सुयोग्य शिष्य एवं महान तपस्वी संत मुनिश्री सिद्धान्त सागरजी मुनिराज के वर्षायोग 2026 के शुभ अवसर पर चातुर्मास कलश स्थापना का आयोजन सादगीपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
यह आयोजन गोमट गिरी के सामने स्थित आकाश ग्रीन कॉलोनी में श्री मनोजजी एवं सपनाजी मोदी के निज निवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसी प्रकार की बोली, मंच, माला या माइक का उपयोग नहीं किया गया। सीमित संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच अत्यंत सरल और आध्यात्मिक वातावरण में आयोजन सम्पन्न हुआ।
पंच परमेष्ठी के प्रतीक स्वरूप स्थापित हुए पांच मंगल कलश
चातुर्मास की शुरुआत के अवसर पर पंच परमेष्ठी के प्रतीक स्वरूप केवल पांच मंगल कलश स्थापित किए गए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मुनिश्री का आशीर्वाद प्राप्त किया और धर्म चर्चा में सहभागिता की।
22 घंटे साधना में रहेंगे मुनिश्री
चातुर्मास के दौरान मुनिश्री सिद्धान्त सागरजी की आहारचर्या प्रतिदिन सुबह 10 बजे संपन्न होगी। इसके बाद वे श्रद्धालुओं को आशीर्वाद एवं तत्वचर्चा का लाभ देंगे और फिर लगभग 22 घंटे तक साधना एवं तपस्या में लीन रहेंगे। यही क्रम पूरे चातुर्मास काल तक जारी रहेगा।
खबरें और भी हैं...