जिम्बाब्वे दौरे पर युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन जारी है. सीरीज के पहले मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी से छाप छोड़ने के बाद वैभव ने अब तीसरे टी20 मैच में भी अपनी तूफानी बल्लेबाजी से जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर खबर ली है. उन्होंने महज 31 गेंदों में अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.
इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. श्रेयस की किस्मत इन दिनों टॉस के मामले में बेहद शानदार चल रही है. उन्होंने अपने पिछले 10 मुकाबलों में से 9 बार टॉस जीता है. टीम कॉम्बिनेशन की बात करें तो भारत ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं. प्रिंस यादव की जगह अशोक शर्मा को शामिल किया गया है. वहीं शिवम दुबे की जगह सूर्यांश शेडगे को खेलने का मौका मिला है.
खबरें और भी हैं...