अपना राज्य चुनें
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर योगी ‘राष्ट्रहित में किया गया कार्य समय के साथ प्रेरणादायी…
राजनीति 7 1 day ago

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर उनके कार्यों की सराहना की। योगी ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने अपने कार्यकाल में शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते हुए युवाओं को अवसरों से जोड़ने, भारतीय ज्ञान परंपरा, कौशल विकास, नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार प्रयास किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था में नए विचार, नई संभावनाएं और आत्मविश्वास का संचार हुआ। उन्होंने उनके समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और शिक्षा सुधारों में योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि सार्वजनिक जीवन में जिम्मेदारियां बदलती रहती हैं, लेकिन राष्ट्रहित में किया गया कार्य हमेशा प्रेरणादायी रहता है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धर्मेंद्र प्रधान आगे भी ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

CM yogi Adityanath
Dharmendra Pradhan
Education

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...