बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘King’ अब अपने अंतिम प्रोडक्शन चरण में पहुंच चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की केवल एक अहम इंटरनेशनल शूटिंग शेड्यूल बाकी है, जिसके बाद इसकी शूटिंग पूरी हो जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की इस मेगा बजट फिल्म की अंतिम शूटिंग अमेरिका (US) या South America के खूबसूरत लोकेशनों पर की जा सकती है। फिलहाल फिल्म की टीम इन जगहों का रेक्की (Location Recce) कर रही है और शूटिंग के लिए उपयुक्त स्थानों को अंतिम रूप देने में जुटी है।
बताया जा रहा है कि यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो फिल्म की टीम अगले महीने यानी अगस्त में इंटरनेशनल शूट पूरा करेगी और इसके साथ ही फिल्म की शूटिंग समाप्त हो जाएगी।
फिल्म ‘King’ में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। यह सुहाना की बड़े पर्दे पर पहली फिल्म होगी, जिसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है।
निर्माताओं ने फिल्म को दिसंबर 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बनाई है। दमदार एक्शन, बड़े स्टारकास्ट और सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन के चलते ‘King’ साल 2026 की सबसे चर्चित बॉलीवुड फिल्मों में शामिल मानी जा रही है।
खबरें और भी हैं...