अपना राज्य चुनें
IND vs ZIM: जीत की लय वापस पाने उतरेगी टीम इंडिया, तिलक वर्मा बोले- हार से सीखा बड़ा सबक
स्पोर्ट्स 4 15 hours ago

T20 वर्ल्ड कप चैंपियन भारत अब जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में नई शुरुआत करने के इरादे से मैदान में उतरेगा। लगातार सात टी20 मैचों में जीत दर्ज नहीं कर पाने के बाद टीम इंडिया वापसी की तलाश में है। उपकप्तान तिलक वर्मा ने कहा कि आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार से टीम ने काफी कुछ सीखा है और अब पूरा फोकस बेसिक्स पर लौटकर बेहतर क्रिकेट खेलने पर है।

तिलक वर्मा ने कहा कि उनकी बल्लेबाजी टीम की जरूरत के अनुसार होती है। अगर परिस्थिति संभलकर खेलने की मांग करती है तो वह उसी हिसाब से खेलते हैं और जरूरत पड़ने पर आक्रामक रुख भी अपनाते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 में 25 गेंदों पर 53 रन की पारी ने उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाया है।

भारत ने इस दौरे के लिए यश ठाकुर, अशोक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह जैसे नए खिलाड़ियों को भी मौका दिया है। हालांकि तिलक ने जिम्बाब्वे को हल्के में लेने से इनकार करते हुए कहा कि पिछली सीरीज में मेजबान टीम ने पहला मैच जीतकर भारत को चौंका दिया था, इसलिए इस बार भी पूरी तैयारी के साथ उतरना होगा।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को हरारे में खेला जाएगा।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...