प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए खरगे के स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना की।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में लिखा कि वह मल्लिकार्जुन खरगे के अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना करते हैं। प्रधानमंत्री का यह संदेश ऐसे समय आया है जब संसद सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर राजनीतिक बहस जारी है।प्रधानमंत्री के इस शुभकामना संदेश को राजनीतिक शिष्टाचार और लोकतांत्रिक परंपरा का प्रतीक माना जा रहा है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी कांग्रेस अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
खबरें और भी हैं...