अपना राज्य चुनें
डीएसटी का बड़ा ऑपरेशन नागौर से 9550 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद
अपराध 53 4 months ago

थांवला थाना क्षेत्र के हरसौर गांव में स्थित एक सुनसान फार्महाउस से पुलिस ने करीब 10 हजार किलोग्राम अवैध विस्फोटक सामग्री जब्त की। आरोपी की पहचान सुलेमान खान के रूप में हुई है, जिसे डीएसटी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हिरासत में लिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने फार्महाउस के चार अलग-अलग कमरों में भारी मात्रा में विस्फोटक छिपाकर रखे थे। जब्त सामग्री में अमोनियम नाइट्रेट, डेटोनेटर, नीली और लाल बत्ती वायर, बड़े-छोटे गुल्ले, डुडेट और APSOD सामग्री शामिल है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह यह विस्फोटक सामग्री अवैध खनन करने वालों को बेचता था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी तीन मामले दर्ज हैं, जिनमें से दो अभी अदालत में विचाराधीन हैं। इस पूरे मामले की जांच अब और गहराई से की जा रही है, ताकि दूसरे राज्यों से जुड़े किसी नेटवर्क का भी पता लगाया जा सके।

Police seized about 10,000 kilograms of illegal explosive material from a deserted farmhouse located in Harsaur village under Thanwala police station area.